हमीरपुर में ट्रांसफॉर्मर ठीक करने के दौरान हादसा:दियोटसिद्ध में बिजली के खंभे से गिरे मजदूर, एक की मौत, 1 घायल

हिमाचल के हमीरपुर में ट्रांसफॉर्मर की मरम्मत के दौरान बिजली के खंभे से गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। हादसे में एक अन्य मजदूर घायल हो गया। दोनों मजदूर करीब डेढ़ घंटे से बिजली के खंभे पर काम कर रहे थे। दोनों मजदूर कुछ दिन पहले ही हिमाचल आए थे और एक निजी ठेकेदार यहां काम कर रहे थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। असंतुलित होकर खंभे से गिरे मजदूर बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में कार पार्किंग के पास मजदूर ट्रांसफॉर्मर की मरम्मत कर रहे थे। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के जलवा खैड़ा गांव निवासी 40 वर्षीय गिरवर प्रसाद और पश्चिम बंगाल निवासी जलाल चौधरी करीब डेढ़ घंटे से बिजली के खंभे से चढ़े थे। तभी गिरवर प्रसाद के असंतुलित होकर गिर गए, उन्हें बचाने के प्रयास में जलाल भी घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल गिरवर को पहले सिविल अस्पताल बड़सर रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल जलाल चौधरी को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की डीएसपी लालमन शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक का शव पोस्टमॉर्टम के लिए राधा कृष्ण मेडिकल कॉलेज हमीरपुर भेज दिया गया है। दोनों मजदूर निजी ठेकेदार राजीव कुमार के यहां काम कर रहे थे। घटना के सटीक कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से चलेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *