हमीरपुर में हथियार लेकर मंदिर पहुंचे पंजाब के श्रद्धालु:दियोट सिद्ध बाजार में टैक्सी ड्राइवर से बहस, सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर स्थित बाबा बालक नाथ मंदिर दियोट सिद्ध पहुंचे पंजाब के श्रद्धालुओं की लोकल टैक्सी ड्राइवर के साथ बहस हो गई। स्थानीय देसराज ने पुलिस को दी लिखित शिकायत में आरोप लगाया कि PB12N5136 नंबर गाड़ी में कुछ श्रद्धालु हथियार के साथ आए। पार्किंग को लेकर विवाद दियोट सिद्ध अप्पर बाजार में श्रद्धालुओं की पार्किंग विवाद को लेकर टैक्सी ड्राइवर देसराज के साथ बहस हो गई। देसराज ने बताया कि जब वह सवारी लेकर कहीं जा रहा था, तो पंजाब के श्रद्धालुओं ने बीच सड़क में गाड़ी लगा रखी थी। उन्होंने गाड़ी साइड में लगाने को कहा तो पंजाब के श्रद्धालु भड़ गए और बार बार खुखरी दिखाने लगे। इस दौरान दोनों पक्षों में खूब बहस हुई। इसका वीडियो भी अब सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। पंजाब के श्रद्धालु रोपड़ क्षेत्र के बताए जा रहे हैं। इनमें कुछ महिलाएं भी शामिल थी। दुकानदारों ने किया बीच बचाव मौके पर जमा हुए दुकानदारों और अन्य श्रद्धालुओं ने बीच-बचाव करते हुए मामला शांत करवाया। इसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों और पुलिस के समझाने के बाद पंजाब के श्रद्धालु माफी मांग कर वापस लौटे। हथियारों के साथ एंट्री रोकी जाए इस घटना के बाद स्थानीय लोगों और मंदिर प्रशासन ने पुलिस से मांग की, कि मंदिर परिसर में आने वाली हरेक गाड़ी की जांच की जाए। किसी को भी हथियार के साथ मंदिर में प्रवेश न दिया जाए। बता दें कि दियोट सिद्ध मंदिर के लिए पूरे उत्तर भारत से श्रद्धालु पहुंचते है। दोनों पक्षों में समझौते के बाद FIR नहीं दियोट सिद्ध पुलिस चौकी प्रभारी प्रकाश चंद ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो जाने के कारण मामला दर्ज नहीं किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *