हमीरपुर में 105 फुट का रावण होगा दहन:45-45 फुट के मेघनाथ-कुंभकरण पुतले भी तैयार, शिवपुरी धाम में 2 अक्टूबर को दहन

हिमाचल के जिला हमीरपुर में इस वर्ष भी दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। 2 अक्टूबर को होने वाले इस आयोजन के लिए इस बार 105 फुट ऊंचे रावण और 45-45 फुट के मेघनाथ व कुंभकरण के पुतले तैयार किए जा रहे हैं। शिवपुरी धाम मंदिर समताणा के आध्यात्मिक गुरु सुमन शेखर पिछले लगभग 22 वर्षों से इस दशहरे का आयोजन करवा रहे हैं। इस वर्ष भी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतलों का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। 105 फुट ऊंचा रावण का पुतला 90 फीसदी तैयार 105 फुट ऊंचा रावण का पुतला लगभग 90 फीसदी बनकर तैयार हो चुका है, जबकि 45-45 फुट के मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले भी लगभग पूरे हो गए हैं। आध्यात्मिक गुरु सुमन शेखर के अनुसार, इन विशाल पुतलों को हाइड्रोलिक मशीन के माध्यम से समताणा शिवपुरी धाम मंदिर के पास स्थित मैदान में स्थापित किया जाएगा। 30 सितंबर को मंदिर समताणा से निकाली जाएगी भव्य शोभायात्रा दशहरा पर्व से पूर्व 30 सितंबर को शिवपुरी धाम मंदिर समताणा से एक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा बिझड़ी, गारली, मैहरे, सलौणी, भोटा और डिडवीं टिककर होते हुए हमीरपुर के गांधी चौक पहुंचेगी। इसके बाद, हमीरपुर बाजार में पैदल यात्रा द्वारा झांकियां निकाली जाएंगी। 2 अक्टूबर को समताणा मंदिर शिवपुरी धाम में शाम 5:00 बजे के करीब रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतलों का दहन किया जाएगा। विजयदशमी का यह पर्व अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक माना जाता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *