‘हम केवल सत्ता से परिवर्तन की उम्मीद नहीं रखते’:राघौगढ़ में प्रांत प्रचारक बोले- व्यक्तित्व के निर्माण के लिए संघ में आइए

राघौगढ़ में चल रहे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तीन दिवसीय शक्ति संगम के दूसरे दिन शनिवार को पथ संचलन निकाला गया। इससे पहले दूसरे दिन के उद्घाटन सत्र को प्रांत प्रचारक विमल गुप्ता ने संबोधित किया। पहले उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन किया, फिर स्वयंसेवकों को मार्गदर्शन दिया। संबोधित करते हुए प्रांत प्रचारक विमल गुप्ता ने कहा, इस शक्ति संगम के माध्यम से राधौगढ़ के प्रत्येक मंडल एवं बस्ती में शाखा कार्य पहुंचा है, यह क्षण ऐतिहासिक है। इस शीत शिविर के माध्यम से सभी कार्यकर्ताओं को शताब्दी वर्ष में संघ कार्य के लिए अधिकतम समय देकर कार्य का विस्तार एवं कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि हम संघ के स्वयंसेवक के नाते समाज कल्याण में सक्रिय रहकर काम कर रहे हैं। यह कार्य समाज में चेतना के केंद्रों से ही पूर्ण होगा। अगर आपको राष्ट्र भक्ति और व्यक्तित्व का निर्माण करना है तो संघ की शाखा में आना होगा। संघ एकमात्र ऐसा संगठन है जो नित्य शाखा में आने वाले स्वयंसेवकों को संस्कार युक्त कर उन्हें पारस के समान बहुमूल्य बना देता है। ये स्वयंसेवक समाज में जाकर पारस से पारस का निर्माण करते हैं। हम केवल सत्ता से परिवर्तन की आस नहीं रखते। कहा- संघ किसी का विरोधी नहीं
गुप्ता ने कहा कि संघ किसी का विरोधी नहीं है। हम तो राष्ट्र को परम वैभव के शिखर पर ले जाने का कार्य निस्वार्थ भाव से सामूहिकता के साथ कर रहे हैं। आने वाला वर्ष संघ का शताब्दी वर्ष है और संघ की स्थापना से लेकर आज तक के संघर्षों और समाज कार्य का विभिन्न उदाहरणों के माध्यम से उल्लेख किया। संघ अप्रासंगिक से प्रासंगिक और अब प्रभावी संगठन बना है। उन्होंने कहा कि इस तीन दिवसीय शिविर से संकल्प लेकर जाए कि प्रत्येक स्वयंसेवक समर्पण भाव से राष्ट्र कार्य ओर समाज जागरण के कार्य में सहभागिता करता रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *