“हम हमला करते रहेंगे…देखते हैं क्या कर लेती है पुलिस”:जबलपुर में महिला कारोबारी के घर 24 घंटे में दूसरी बार बमबाजी, धमकी देते हुए भागे

जबलपुर में 24 घंटे के दौरान दूसरी बार महिला टेंट कारोबारी पूनम थदानी के घर बमों से हमला किया गया है। पूनम का कहना है कि भागते समय बदमाश यश ठाकुर और जीतू ठाकुर ने धमकी दी कि तुम शिकायत करते जाओ, हम हमला करते रहेंगे, देखते हैं क्या कर लेती है पुलिस? पूनम के मुताबिक, घमापुर के चुंगी चौकी में रहने वाले बदमाशों ने रविवार और सोमवार रात मकान पर हमला किया है। आरोपियों ने सूअर मार बम फेंके और पथराव भी किया। पीड़ित ने 112 पर कॉल किया। जब तक पुलिस पहुंचती, तब तक आरोपी फरार हो गए। पूनम ने बताया कि रविवार को फेंके गए बम से उनकी छोटी बेटी घायल हो गई थी। उसके चेहरे के पास बम फटा था। वह जिला अस्पताल में भर्ती थी, वहीं सोमवार को फिर दोनों बदमाश बाइक से आए और मकान पर बम फेंके। उस समय पूनम की बड़ी बेटी पोर्च पर बैठी थी। घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। देखिए हमले के बाद की तस्वीरें एक भी आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ
पीड़ित परिवार का आरोप है कि स्थानीय बदमाश उनके मकान और साइड में स्थित प्लॉट पर कब्जा करना चाहते हैं। इसी मकसद से वे लगातार डराने-धमकाने और हमले जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं, ताकि परिवार भयभीत होकर मकान छोड़ दें। दो महीने में तीन बार हमले हो चुके हैं, पर पुलिस ने एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। छात्राओं की छेड़छाड़ से शुरू हुआ विवाद
पूनम के मुताबिक, 12 नवंबर 2025 को यश ठाकुर ने अपने साथियों के साथ मोहल्ले की स्कूल-कॉलेज की छात्राओं से छेड़छाड़ की थी, तब इसका विरोध करते हुए उन्हें फटकार लगाई थी। इसी बात से नाराज होकर 20 नवंबर की शाम बदमाशों ने टेंट हाउस में तोड़फोड़ की और पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी। करीब आधे घंटे तक उत्पात मचाया था। घर के बाहर खड़ी कार तोड़ गए थे बदमाश
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी कार तोड़ दी थी और एक ऑटो में भी आग लगा दी थी। इतना ही नहीं, बदमाशों के परिजनों ने भी पुलिस के सामने धमकी दी थी कि यदि शिकायत वापस नहीं ली गई तो उनके बेटे की हत्या कर दी जाएगी। नवंबर में घर पर लगाई थी आग
पूनम के अनुसार, इससे पहले भी 20 और 25 नवंबर 2025 को बदमाशों ने उनके घर पर पथराव और आगजनी की थी। इसकी शिकायत पुलिस से की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे बदमाशों के हौसले और बढ़ गए। दो दिन पहले रविवार रात जीतू ठाकुर और यश ठाकुर अपने 20 से 25 साथियों के साथ आए और घर पर पथराव करते हुए बम फेंके। बदमाशों से बचने के लिए घर में मौजूद महिलाओं ने उन पर ठंडा पानी उड़ेल दिया, जिससे किसी तरह जान बचाई जा सकी। ये खबर भी पढ़िए… जबलपुर में छेड़छाड़ का विरोध करने पर घर में बमबाजी जबलपुर के चुंगी चौकी इलाके में रविवार रात बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। उन्होंने एक टेंट कारोबारी महिला के घर को दूसरी बार निशाना बनाते हुए पहले पथराव किया। फिर हथगोले (सूअर मारने वाला बम) फेंक दिए। बम फटने से एक बच्ची के चेहरे पर गंभीर चोट आई है। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *