हरगोबिंद एवेन्यू में ट्रांसफार्मर की कमी से बिजली संकट

छेहर्टा शेरशाह सूरी रोड स्थित हरगोबिंद एवेन्यू में बिजली बंद होने से लोग दुखी हैं। कॉलोनी में करीब 300 से 400 घर हैं। इन सभी को बिजली देने के लिए सिर्फ एक ही ट्रांसफार्मर लगा है। यह ट्रांसफार्मर अधिक लोड नहीं झेल पाता। इसी कारण इलाके में बार-बार बिजली चली जाती है। इलाके के लोगों ने बताया कि बिजली विभाग को कई बार शिकायत दी पर कोई समाधान नहीं निकला। आखिर उन्हें बिजली विभाग के खिलाफ रोष प्रदर्शन करना पड़ा। लोगों ने की मांग है कि इलाके में एक और ट्रांसफार्मर लगाया जाए। इससे लोड की समस्या खत्म होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *