हरदा में अंबेडकर महापरिनिर्वाण दिवस कार्यक्रम की रूपरेखा तय:5 दिसंबर की जनसभा-रैली के लिए संगठनों को जिम्मेदारियां मिलीं

संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने के लिए रविवार को हरदा स्थित अजाक्स कार्यालय में एक बैठक हुई। इस बैठक में अनुसूचित जाति एवं जनजाति के विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी और सदस्य शामिल हुए। बैठक में आगामी 5 दिसंबर को होने वाली जनसभा, संगोष्ठी और रैली के आयोजन पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम को सफल और व्यवस्थित बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। सभी संगठनों और पदाधिकारियों से बैठक के माध्यम से और सोशल मीडिया के जरिए अपील की गई है कि वे 5 दिसंबर को समय पर उपस्थित होकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक और सफल बनाने में सहयोग करें। बैठक में समाज के वरिष्ठ अधिवक्ता सुखराम बामने, वरिष्ठ समाजसेवी गणपत चौरसिया, आर.सी. लोंगरे, प्रभुदयाल उमरिया, एससी-एसटी युवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष राहुल पवारे, भीम आर्मी संभागीय अध्यक्ष महेंद्र काशिव मेहरा, भीम आर्मी जिला अध्यक्ष सुनील खंडेल, भीम आर्मी युवा मोर्चा अध्यक्ष रघुवीर अहिरवार, राम ओसले, सुनील चौरे, गोलू भंवरे, गंगाविशन ओनकर, महेंद्र माणिक, आनंद मेहरा, संतु नागराज, रामकिशन ठाकरे और रामकृष्ण राठौर सहित सैकड़ों की संख्या में समाजजन मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *