हरदा जिले के रहटगांव थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक रेत से भरे ट्रक में आग लग गई। यह घटना टेमागांव चौकी के पास इंदौर-बैतूल नेशनल हाईवे की सर्विस रोड पर रात करीब 9 बजे हुई। हादसे में ट्रक चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रेत से भरा ट्रक ओवरलोड था। अत्यधिक वजन के कारण टायरों पर दबाव पड़ा और उनमें आग लग गई। ट्रक सोडलपुर की तरफ जा रहा था। बुझाने में एक घंटे लग गए
सूचना मिलने पर टिमरनी से फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि यह ट्रक खंडवा निवासी महमूद नामक व्यक्ति का है। ट्रक का ड्राइवर और कंडक्टर नर्मदापुरम से रेत लेकर खंडवा जा रहे थे।


