हरदा में कंस्ट्रक्शन कंपनी पर जीएसटी विभाग का छापा:भोपाल से पहुंची 20 सदस्यीय टीम, देर शाम शुरू हुई कार्रवाई

हरदा में सोमवार शाम से जीएसटी विभाग ने एक कंस्ट्रक्शन कंपनी पर छापा मारा है। छीपानेर रोड स्थित ज्योति कंस्ट्रक्शन कंपनी के कार्यालय में जीएसटी चोरी की शिकायत के बाद भोपाल से टीम पहुंची है। भोपाल से चार वाहनों में आई 20 सदस्यीय टीम जांच कर रही है, जो पूरी रात जारी रहेगी। कंपनी कार्यालय में किसी को भी प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही है। जीएसटी भोपाल के डिप्टी कमिश्नर युवराज पाटीदार ने बताया कि यह कार्रवाई मंगलवार तक जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि ज्योति कंस्ट्रक्शन कंपनी शासकीय कार्यों के निर्माण का ठेका लेने वाली इस कंपनी है। जिसमें सरकार से होने वाले भुगतान के बाद जीएसटी जमा करने को लेकर रूटीन जांच है। उन्होंने कहा कि भुगतान के जीएसटी रिटर्न को लेकर मिस मैच को लेकर यह कार्रवाई की जा रही है। जांच के दौरान टीम के लिए स्थानीय होटल से भोजन और पानी की व्यवस्था की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *