हरदा में कमल किशोर जर्दा समूह पर जीएसटी का छापा:कर चोरी की शिकायत पर भोपाल से आई पांच टीम कर रही जांच

जीएसटी विभाग भोपाल की टीम ने हरदा में कमल किशोर जर्दा और कमल किशोर अग्रवाल एंड कंपनी के विभिन्न प्रतिष्ठानों पर शुक्रवार शाम को छापा मारा। यह कार्रवाई कर चोरी की शिकायत के बाद की गई। सूत्रों के अनुसार, इन फर्मों के खिलाफ कर चोरी की शिकायतें मिली थीं। इसके बाद भोपाल से आई जीएसटी विभाग की करीब पांच टीमों द्वारा प्रतिष्ठानों के दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है। जांच इंदौर रोड स्थित फ्लोर मिल और कमल किशोर जर्दा के कारखाने सहित कई स्थानों पर चल रही है। फिलहाल, भोपाल जीएसटी टीम का कोई भी सदस्य मीडिया से बात करने को तैयार नहीं है। बताया गया है कि जांच के दौरान फर्मों के गेट पर ताला लगाकर कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों ने अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *