हरदा में करणी सेना का 10 घंटे आंदोलन:20 हजार लोगों का प्रदर्शन; लाठीचार्ज करने वाले 5 पुलिस​कर्मी लाइन अटैच

हरदा में 13 और 14 जुलाई को करणी सेना के कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में रविवार को जनक्रांति आंदोलन आयोजित किया गया। नेहरू स्टेडियम में यह आंदोलन सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक लगातार चला। आंदोलन के बाद लाठीचार्ज करने वाले पांच पुलिसकर्मियों को पीएचक्यू लाइन अटैच करने के आदेश के बाद यह आंदोलन समाप्त हुआ। इसमें करीब 20 हजार लोग शामिल हुए। मंच से कहा गया कि श्री राष्ट्रीय करणी सेना परिवार व श्री राष्ट्रीय करणी सेना का विलय हाे गया। अब श्रीराजपूत करणी सेना हाेगी। इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना हाेंगे। मकराना ने कहा कि करणी सेना अब चुनाव लड़ेगी। राजनीतिक दल बनाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *