हरदा में कल (रविवार) शासकीय अस्पताल में वीसीबी और बाह्य विद्युतीकरण कार्य के कारण बिजली आपूर्ति दो अलग-अलग चरणों में बाधित रहेगी। यह कटौती 33 केवी हरदा टाउन फीडर से संबंधित है। बिजली कंपनी के जेई राकेश सिलोरे ने बताया कि 33/11 केवी कृषि उपज मंडी उपकेंद्र से निकलने वाले 11 केवी सब्जी मंडी, कैंटीन और गल्ला मंडी फीडर की बिजली सुबह 10 बजे से 10:30 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से 3:30 बजे तक बंद रहेगी। इस बिजली कटौती से जोशी कॉलोनी, चौबे कॉलोनी, बस स्टैंड, गुर्जर बोर्डिंग, महाराणा प्रताप कॉलोनी, रेलवे स्टेशन, इंद्रलोक कॉलोनी, जीपी मॉल और धनलक्ष्मी प्लांट सहित कई क्षेत्र प्रभावित होंगे। विद्युत वितरण कंपनी ने स्पष्ट किया है कि कार्य की आवश्यकता और परिस्थितियों के अनुसार विद्युत आपूर्ति बंद रहने की अवधि को घटाया या बढ़ाया जा सकता है। कंपनी ने उपभोक्ताओं से इस दौरान सहयोग बनाए रखने की अपील की।


