शासन के निर्देशानुसार, हरदा जिले में प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाला जनसुनवाई कार्यक्रम अब कल (20 जनवरी 2026) से जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम पहले कलेक्ट्रेट में होता था। इस जनसुनवाई में जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी और कलेक्टर स्वयं उपस्थित रहेंगे। वे आम जनता की समस्याओं, शिकायतों और आवेदनों का निराकरण करेंगे। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने नागरिकों से अपील की कि वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए निर्धारित समय पर जिला पंचायत सभाकक्ष पहुंचकर इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।


