हरदा में रविवार 7 दिसंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली गुल रहेगी। यह बिजली कटौती 33/11 केवी हरदा शहर उपकेंद्र से निकलने वाले 11 केवी गुप्तेश्वर मंदिर और 11 केवी इंदौर रोड फीडर से संबंधित क्षेत्रों में होगी। 11 केवी गुप्तेश्वर फीडर पर मेंटनेंस कार्य के कारण बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। प्रभावित होने वाले क्षेत्रों में सिंधी कॉलोनी, विपट कॉलोनी, राजधानी कॉलोनी, ड्रीमलैंड कॉलोनी, ब्रजधाम कॉलोनी, रौनक बिहार कॉलोनी, घंटाघर क्षेत्र, अभिषेक ग्रीन वैली, सिविल लाइन, खंडवा बायपास, भवानी कुंज और खेड़ीपुरा शामिल हैं। कंपनी के जेई राकेश सिलोरिया ने बताया कि 33/11 केवी हरदा शहर उपकेंद्र पर कार्य किया जाएगा। इस कार्य के चलते उपकेंद्र से निकलने वाले समस्त 11 केवी इंदौर रोड और गुप्तेश्वर मंदिर फीडर से संबंधित क्षेत्रों में लाइट बंद रहेगी। उन्होंने यह भी बताया कि आवश्यकता के अनुसार बिजली कटौती के समय को घटाया या बढ़ाया जा सकता है।


