हरदा शहर के नेहरू स्टेडियम में हर बुधवार को लगने वाले जैविक हाट बाजार का शुभारंभ किया गया। इसका उद्घाटन कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने किया। इस अवसर पर उन्होंने ग्राम बालागांव के जैविक किसान नन्हे लाल भाटी से गिर नस्ल की गायों का घी खरीदा और क्यूआर कोड के माध्यम से डिजिटल भुगतान किया। जैविक खेती को बढ़ावा देने की पहल यह हाट बाजार जैविक कृषि को प्रोत्साहित करने और शहरवासियों को सीधे शुद्ध व रसायनमुक्त उत्पाद उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। बाजार नेहरू स्टेडियम के गेट नंबर-2 के पास लगाया जा रहा है। हाट बाजार के शुभारंभ अवसर पर पूर्व मंत्री कमल पटेल भी भाजपा नेताओं के साथ पहुंचे। उन्होंने नागरिकों से जैविक उत्पाद खरीदने और किसानों से रासायनिक खेती छोड़कर जैविक खेती अपनाने की अपील की। 11 किसानों ने लगाए जैविक उत्पादों के स्टॉल इस जैविक हाट बाजार में 11 किसानों ने अपने स्टॉल लगाए हैं। यहां जैविक मसाले, ताजी सब्जियां, दालें, अनाज, गुड़, तेल और जैविक खाद जैसे कई उत्पाद उपलब्ध हैं। यह बाजार हर बुधवार को लगेगा। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने कहा कि यह हाट बाजार लोगों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होगा और इससे जैविक खेती को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही स्थानीय किसानों की आय बढ़ाने में भी यह बाजार मददगार साबित होगा। देखें तस्वीरें


