हरदा में पुलिस ने 50 साइलेंसर और हूटर नष्ट किए:साईं मंदिर के पास बुलडोजर से कुचला, शोर पर अंकुश लगाने कार्रवाई की

हरदा में ट्रैफिक पुलिस ने रविवार को 50 से अधिक अवैध साइलेंसर और हूटरों को नष्ट कर दिया। रविवार को साईं मंदिर के पास बुलडोजर से इन्हें कुचला गया। यह कार्रवाई सड़कों पर शोर मचाने वाले वाहनों पर अंकुश लगाने के लिए की गई है। ट्रैफिक थाना प्रभारी उमेश ठाकुर ने बताया कि अवैध साइलेंसरों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पिछले तीन महीनों में 50 से अधिक साइलेंसर और दर्जनों हूटर जब्त किए गए थे। इन सभी को बुलडोजर से नष्ट किया गया। पटाखों-गोली जैसी आवाज निकालते चलते थे
ठाकुर ने यह भी बताया कि पुलिस अवैध रूप से मॉडिफाइड साइलेंसर लगाने वालों और कारों पर हूटर लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इन वाहन चालकों को पहले भी अपने वाहनों से इन्हें हटाने की समझाइश दी गई थी, लेकिन कई लोगों ने निर्देशों का पालन नहीं किया। इसलिए यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। शहर की सड़कों पर कई बाइक सवार मॉडिफाइड साइलेंसर के कारण पटाखों या गोली जैसी तेज आवाज निकालते हुए चलते थे। कारों पर भी अवैध हूटर लगे होते थे, जिससे अन्य वाहन चालक अक्सर घबरा जाते थे। ट्रैफिक पुलिस ने चेकिंग के दौरान ऐसे वाहनों को रोककर साइलेंसर और हूटर निकलवाए थे। जानकारी के अनुसार, शहर में डेढ़ से दो हजार रुपए में अवैध साइलेंसर बाइक में लगवाए जाते हैं। ट्रैफिक पुलिस ने पहले ही वाहन चालकों को चेतावनी दी थी कि वे इन्हें अपने वाहनों से हटा लें, अन्यथा पकड़े जाने पर साइलेंसर जब्त कर चालान भी किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *