हरदा में बाइक से गिरा युवक गंभीर घायल:दोस्त के साथ घूमने गया था, सिर में आईं चोटें, भोपाल रेफर

हरदा। मंगलवार को जिले के टिमरनी थाना क्षेत्र के ग्राम नोसर के पास हुए एक सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए पहले जिला अस्पताल लाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए भोपाल रेफर कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, टिमरनी के वार्ड नंबर दो निवासी राहुल पिता मानक घाटे (उम्र 34 साल) अपने दोस्त राहुल पिता अमरसिंह यादव के साथ बाइक से घूमने गया था। इस दौरान राहुल यादव बाइक चला रहा था, जबकि राहुल घाटे पीछे बैठा था। तेज रफ्तार चलती बाइक से राहुल घाटे अचानक पीछे की तरफ गिर गया। इस हादसे में उसे सिर में गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद उसे तत्काल टिमरनी अस्पताल ले जाया गया। वहां से उसे हरदा जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद, उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे भोपाल रेफर कर दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *