​​​​​​​हरदा में बाल कल्याण समिति का गठन​​​​​​​:भावना रावत बनीं अध्यक्ष, 4 अन्य सदस्यों की नियुक्त हुई

हरदा में महिला एवं बाल विकास विभाग मध्यप्रदेश ने बाल कल्याण समिति अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति की है। बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष के रूप में भावना रावत व सदस्य के रूप में विक्रमादित्य टांक, स्वाति पाण्डेय, प्रमोद पुरबिया और शिखा केशवरे को नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य के रूप में दीपा टांक और प्रेमनारायण पटेल की नियुक्ति की गई है। गुरुवार को सभी नए सदस्यों ने जिला महिला एवं बाल विकास कार्यालय में जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय त्रिपाठी से मिलकर पदभार ग्रहण किया। नवगठित समिति के सदस्यों ने बालक-बालिकाओं के सर्वोत्तम हित में कार्य करने का संकल्प लिया। बता दें कि बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष के रूप में नियुक्त हुई टिमरनी निवासी भावना रावत पिछले 9 सालों से शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रही हैं। उन्होंने सेवा सदन में भी 2 साल काम किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *