हरदा के खिरकिया में एक 38 वर्षीय व्यक्ति ने बुधवार शाम फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार ने बिना पुलिस को सूचित किए शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी शुरू कर दी, लेकिन बड़े भाई ने गुरुवार सुबह पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार मृतक मंगल कहार(38) मजदूरी का काम करता था और वार्ड नंबर 10 में रहता था। परिजनों का कहना है कि कामकाज को लेकर घर में अक्सर विवाद होता था। वहीं मोहल्ले के लोगों ने बताया कि मंगल शराब भी पिता था। पड़ोस में ही रहते हैं भाई और पिता
मंगल के परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। उसके पिता और बड़ा भाई कन्हैया पड़ोस में ही रहते हैं। सुसाइड के कारणों की जांच जारी है।


