हरदा में युवक ने जहरीला पदार्थ खाया, मौत:मजदूरी कर बेटों को पढ़ा-लिखा रही थी मां, पति की पहले ही हो चुकी है मौत

हरदा। जिले के टिमरनी थाना क्षेत्र के नयागांव में 18 वर्षीय युवक सुमित कीर ने जहरीली दवा का सेवन कर लिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम नयागांव निवासी सुमित पिता महेश कीर ने बीती रात जहरीले पदार्थ का सेवन किया था। तबीयत बिगड़ने पर उसने परिजनों से बचाने की गुहार लगाई। परिजन उसे तत्काल अपने निजी साधन से जिला अस्पताल हरदा लेकर आए। अस्पताल में उपचार के दौरान रात करीब 11:30 से 12:00 बजे के बीच उसकी मौत हो गई। मृतक की मां शर्मीला बाई ने बताया कि उनके दो बेटे हैं, जिनमें सुमित छोटा था। पति की पहले ही मृत्यु हो चुकी है, जिसके बाद वह मजदूरी करके बच्चों का पालन-पोषण कर रही थीं। सोमवार सुबह जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *