हरदा में सड़क हादसे में एक की मौत, दो गंभीर:बाइक-ट्रक की टक्कर में टिमरनी जा रहे एक व्यक्ति ने दम तोड़ा

हरदा में बुधवार शाम को ग्राम उड़ा के पास एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस दुर्घटना में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल से इंदौर रेफर किया गया है। मृतक की पहचान ग्राम उन्द्राकच्छ निवासी राजेश मोरी के रूप में हुई है। घायलों में धौलपुर निवासी सचिन पिता रेवाराम राजपूत और बसंत पिता सूरज दोगने शामिल हैं। यह हादसा ग्राम उड़ा की पुलिया के पास हुआ। टक्कर के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है। ग्रामीणों के अनुसार, बाइक तेज गति से आ रही थी। संभवतः बाइक का हैंडल ट्रक से टकराया, जिससे बाइक सवार तीनों नाली में गिर गए। ग्रामीणों ने उन्हें नाली से बाहर निकालकर एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *