हरदा में जिला खेल और युवा कल्याण विभाग के समन्वय से आयोजित सांसद खेल महोत्सव का समापन हो गया। हरदा एवं टिमरनी विधानसभा क्षेत्रों में 2 से 11 दिसंबर तक विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया था। समापन समारोह में केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके ने विजेता खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को सम्मानित किया। नेहरू स्टेडियम में शनिवार को हुए समापन कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके के साथ पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश वर्मा, ओलिंपिक संघ अध्यक्ष संदीप पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र शाह और उपाध्यक्ष शदर्शन सिंह गेहलोत भी उपस्थित रहे। इन सभी ने प्रतियोगिता के विजेता, उपविजेता खिलाड़ियों और आयोजन में सहयोग देने वाले निर्णायकों को सम्मानित किया। ब्लाक समन्वयक सलमा खान ने बताया कि हरदा, खिरकिया और टिमरनी ब्लॉक से लगभग 5 हजार खिलाड़ियों ने संकुल, ब्लॉक और विधानसभा स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लिया। इन प्रतियोगिताओं में चयनित सभी खिलाड़ी अब 22 दिसंबर से बैतूल में आयोजित होने वाले सांसद खेल महोत्सव में शामिल होंगे। समापन अवसर पर क्रीड़ा अधिकारी रामनिवास जाट, देवीसिंह सांखला, अंकित कनेरे, नितेश बादर, अतुल बारंगे, विनीत गीते, राजकुमार चंदेल, व्यायाम शिक्षक रामनिवास जाट, हीना अली, विक्रांत अग्रवाल, नरेंद्र भाटी, गिरिजा शंकर राजपूत, बसंत राजपूत, उदय चौहान, अखिलेश विश्नोई, देवेंद्र विश्नोई, राहुल विश्नोई, राजेश बिलिया, संदीप जाट, सीताराम जाट, संदीप सौदे, अख्तर अहमद, नवनीत शुक्ला, सौरभ तिवारी, भूपेंद्र सिंह तोमर और सूरज राजपूत सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।


