हरदा में IAS संतोष वर्मा के खिलाफ ब्राह्मणों का प्रदर्शन:कहा- उनका बयान अमर्यादित, सेवा से बर्खास्त किया जाए, नहीं तो प्रदेशभर में आंदोलन होगा

हरदा जिले के टिमरनी तहसील मुख्यालय पर शुक्रवार को ब्राह्मण समाज ने आईएएस संतोष वर्मा के खिलाफ सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। समाज के लोगों ने रैली निकाली, ज्ञापन सौंपा और पुतला भी फूंका। बेटे के लिए ब्राह्मण बेटी दान मिलने तक रिजर्वेशन जरूरी है। मध्यप्रदेश सरकार के सीनियर आईएएस संतोष वर्मा के इस बयान पर अब ब्राह्मण और कर्मचारी संगठन लामबंद हो गए हैं। मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम संजीव कुमार नागू को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा। इसमें आईएएस संतोष वर्मा के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की गई है। इससे पहले, स्टेशन चौक पर संतोष वर्मा का पुतला फूंका गया, जिसके बाद एसडीएम कार्यालय तक रैली निकाली गई। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि आईएएस संतोष वर्मा ने एक संगठन के प्रांतीय सम्मेलन में ब्राह्मण समाज के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी की थी। इस टिप्पणी से पूरा ब्राह्मण समाज आंदोलित और मर्माहत है। ब्राह्मण समाज ने मांग की है कि ऐसे अधिकारी के खिलाफ तत्काल केस दर्ज कर कार्रवाई की जाए। परिषद ने चेतावनी दी है कि यदि कार्रवाई नहीं हुई, तो पूरे प्रदेश का ब्राह्मण समाज आंदोलन करेगा। संतोष वर्मा को सेवा से बर्खास्त किया जाना चाहिए संत पुजारी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष आचार्य संतोष भार्गव ने कहा कि जिन्होंने ब्राह्मण कन्याओं के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी की है, उन्हें सेवा से बर्खास्त किया जाना चाहिए। ऐसे अधिकारी को नैतिक रूप से पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। सरकार को ऐसे अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई भी अधिकारी किसी समाज की बहन-बेटी को लेकर इस प्रकार की टिप्पणी करने से बचे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *