हरप्रीत ने तीज क्वीन का खिताब जीता

भास्कर न्यूज | लुधियाना शहर के ओमैक्स फूडी फार्मर में तीज का पर्व बड़े ही उल्लास और उमंग के साथ मनाया गया। इस खास अवसर पर महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सज-धज कर भाग लिया और झूमकर तीज का उत्सव मनाया। इस आयोजन की विशेष बात रही ‘तीज क्वीन’ प्रतियोगिता, जिसमें हरप्रीत ने सभी को पीछे छोड़ते हुए तीज क्वीन का खिताब अपने नाम किया। उनके पारंपरिक अंदाज और आत्मविश्वास ने सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम में मनी, मीना, सीमा, सतनाम, मनप्रीत और महाराज नगर की अन्य महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रंग-बिरंगे कपड़ों, चूड़ियों और मेहंदी से सजी महिलाओं ने लोकगीतों पर नृत्य कर तीज की पारंपरिक छवि को जीवंत किया। कार्यक्रम के दौरान स्वादिष्ट व्यंजनों का भी आनंद लिया गया। फूडी फार्मर के व्यंजन विशेष आकर्षण का केंद्र रहे, जिनमें पंजाबी पकवानों से लेकर पारंपरिक मिठाइयों तक सब कुछ शामिल था। सभी ने मिलकर झूले झूले, गीत गाए और त्योहार की खुशी को साझा किया। आयोजन में आपसी मेल-जोल, संस्कृति से जुड़ाव और महिलाओं की भागीदारी ने इसे यादगार बना दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *