जालंधर में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद और पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने जालंधर स्थित रायजादा हंसराज बैडमिंटन स्टेडियम के लिए 13.48 लाख रुपये की ग्रांट मंजूर की है। यह राशि सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना (MPLADS) के तहत स्वीकृत की गई है। जिला बैडमिंटन एसोसिएशन (DBA) द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव के अनुसार, इस फंड का उपयोग स्टेडियम में सोलर पावर प्रोजेक्ट स्थापित करने के लिए किया जाएगा। परियोजना का विस्तृत लागत अनुमान लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा तैयार किया गया है। 2023 में भी जिम उपकरणों के लिए दी थी 16.50 लाख की ग्रांट गौरतलब है कि वर्ष 2023 में हरभजन सिंह ने इसी स्टेडियम में आधुनिक जिम उपकरण लगाने के लिए 16.50 लाख रुपये की सहायता राशि मंजूर की थी। हरभजन का स्टेडियम से विशेष लगाव: रितिन खन्ना पंजाब बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव रितिन खन्ना ने बताया कि हरभजन सिंह के साथ उनकी बातचीत हमेशा प्रेरणादायक रही है। उन्होंने कहा,
“मैं उनसे आखिरी बार 2023 में मिला था, जब उन्होंने स्टेडियम के जिम को अपग्रेड करने में सहयोग दिया था। तब भी उन्होंने भरोसा दिलाया था कि जब भी जरूरत हो, हम उनसे संपर्क कर सकते हैं।” खन्ना ने बताया कि हरभजन सिंह का रायजादा हंसराज स्टेडियम से विशेष जुड़ाव है, क्योंकि उन्होंने अपने शुरुआती वर्षों में यहीं बैडमिंटन खेला और प्रशिक्षण लिया था। सांसद ने अगली जालंधर यात्रा के दौरान स्टेडियम आने का भी आश्वासन दिया है


