झारखंड हाईकोर्ट ने हरमू नदी और बड़ा तालाब की सफाई व सौंदर्यीकरण को लेकर स्वत: संज्ञान से दर्ज जनहित याचिका पर मंगलवार को सुनवाई की। चीफ जस्टिस एमएस. रामचंद्र राव और जस्टिस दीपक रोशन की खंडपीठ ने राज्य सरकार व रांची नगर निगम से सफाई योजना पर जवाब मांगा है। अगली सुनवाई 16 अप्रैल को होगी। जुडको ने कोर्ट को बताया कि सौंदर्यीकरण का काम 2023 में पूरा कर सरकार को हैंडओवर कर दिया गया है और सफाई की जिम्मेदारी अब सरकार की है। वहीं, राज्य सरकार की ओर से अपर महाधिवक्ता जय प्रकाश व नगर निगम की ओर से एलसीएन शाहदेव ने पक्ष रखा।


