हरमू रोड से ट्रक लूटकर भाग रहे थे बिहार, लातेहार में दोनों धराए

हरमू रोड से ट्रक लूटकर भाग रहे दो अपराधियों को पुलिस ने लातेहार के मनिका से गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया है। अपरा​धियों के नाम चंदन तिवारी आैर विशाल पंडित हैं। चंदन मूल रूप से पलामू के पाटन स्थित नावा जयपुर, जबकि विशाल बिहार के कटिहार स्थित मनिहारी गांव का रहने वाला है। पुलिस ने इनके पास से लूटा गया ट्रक जेएच 01 सीयू 2742 बरामद कर लिया है। दोनों अपराधियों ने 6 मई की रात लगभग 1:30 बजे चालक के साथ मारपीट कर ट्रक लूट लिया था। पुलिस से बचने के लिए काफी तेज रफ्तार से ट्रक लेकर बिहार भाग रहे थे, जो लातेहार के मनिका थाना क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसके बाद दोनों अपराधी पकड़े गए। दोनों ने पुलिस के समक्ष स्वीकार किया है कि लूट का ट्रक बिहार में खपाने की तैयारी थी। हालांकि इससे पहले ही दोनों पकड़े गए। चंदन है लूटकांड का मास्टरमाइंड, पहले से दर्ज हैं कई थानों में केस चंदन लूटकांड का मास्टरमाइंड है। चंदन के इशारे पर ही लूट की पूरी प्लानिंग की गई थी। चंदन का साथ देने के लिए विशाल पहुंचा था। सरगना के खिलाफ सिर्फ कोतवाली और सुखदेवनगर थाने में ही 7 एफआईआर पहले से दर्ज हैं। चंदन पर चोरी, लूट का प्रयास और आर्म्स एक्ट समेत अन्य आरोप हैं। पुलिस उसे गिरफ्तार कर पहले भी जेल भेज चुकी है, लेकिन जेल से बाहर आने के बाद वह फिर से आपराधिक घटनाओं में शामिल हो जाता है। चंदन ने ही लूट के ट्रक को खपाने के लिए बिहार में ग्राहक ढूंढ रखा था। हालांकि इससे पहले ही वह पकड़ा गया। नाबालिग का भी किया था अपहरण, रातू में देर रात छोड़ा चंद कदम की दूरी पर खड़े होकर लूटपाट की घटना को देख रहे एक नाबालिग का भी अपराधियों ने अपहरण कर लिया था। उनको डर था ​कि लूट की पूरी घटना वह लड़का पुलिस को बता देगा, जिसके बाद वे पकड़े जाएंगे। इसी आशंका के बाद उसे भी लूट के ट्रक में ही जबरन बैठाकर फरार हो गए। नाबालिग काफी परेशान हुआ, तो उसे डरा-धमका कर रातू इलाके में सुनसान जगह पर देर रात सड़क किनारे उतार दिया। इसके बाद उसने रातू थाना पहुंच कर पूरे मामले की जानकारी दी। पुलिस की मदद से नाबालिग को उसके घर तक पहुंचाया गया। इधर, ट्रक मालिक सुनील कुमार यादव ने भी एफआईआर दर्ज करा दी थी, जिसके बाद पुलिस ने पूरे मामले की गंभीरता से जांच करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *