हरसौर में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित:जनोपयोगी सेवाओं और कानूनी सहायता की दी गई जानकारी

शुक्रवार को हरसौर कस्बे के राउमावि में एक विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण और अतिरिक्त मुख्य न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट राजेश्वर बिश्नोई के निर्देश पर नालसा के एक्शन प्लान के तहत आयोजित हुआ। इसमें जनोपयोगी सेवाओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। शिविर में मंडल अध्यक्ष अमित आसोपा, पीएलवी विकास सोनी और कुलदीप राणा ने जनोपयोगी सेवाओं के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि इन सेवाओं से संबंधित किसी भी समस्या के लिए स्थायी लोक अदालत में मुकदमा (शिकायत) दर्ज कराया जा सकता है। इसके अलावा, शिविर में यौन उत्पीड़न अधिनियम 2013 के प्रावधानों के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई। प्रतिभागियों को निशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त करने के तरीकों से भी अवगत कराया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य भीयांराम गढ़वाल, जुगल दायमा, मनीष वैष्णव, उप प्राचार्य सुखाराम कलिया, हेमराज जांगिड़, पाबूराम सीनिया, श्यामलाल मालाकार, तालीम मुल्तानी, इंसाफ अली और अकबर अली सहित कई अन्य सम्मानित लोग और ग्रामीण उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *