हरिके हेडवर्क्स से छोड़ा 2.66 लाख क्यूसेक पानी, फसलें डूबी

हरिके पत्तन| हरिके हेडवर्क्स में 2.82 लाख क्यूसेक पानी में से 2.66 लाख क्यूसेक पानी डाउनस्ट्रीम में छोड़ा जा रहा है। जिस कारण पूरा हथाड़ एरिया पानी में डूब गया है। किसानों की हजारों एकड़ फसल बर्बाद हो चुकी है और घर पानी में डूब चुके हैं। कुलदीप सिंह वासी बूह ने बताया कि उनकी 15 एकड़ जमीन हथाड़ एरिया में है जिसमें 3 ट्रांसफार्मर हुए थे जो पानी में बह चुके हैं और फसल भी पूरी तरह बर्बाद हो गई है। इसी तरह लखविंदर सिंह वासी कुत्तीवाला, बलराज सिंह वासी सभरां ने कहा कि फसल पूरी तरह बर्बाद हो चुकी है। 2023 में भी नुकसान हुआ था इस बार भी बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *