हरिदास जी की मगरी में 7 बिल्डिंग सीज की:नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, यादव कॉलोनी में बिना स्वीकृति के निर्माण को सीज किया

नगर निगम उदयपुर ने आज सुबह शहर में अलग-अलग जगह नियम विपरीत निर्माण और अवैध निर्माण पर कार्रवाई की। निगम की टीम ने सबसे ज्यादा हरिदास जी की मगरी में सात बिल्डिंग तो यादव कॉलोनी में एक निर्माण को सीज किया है। नगर निगम आयुक्त रामप्रकाश के निर्देश पर नगर निगम की भवन अनुमति और राजस्व शाखा की टीम ने अलग-अलग जगह कार्रवाई की। सुबह ये कार्रवाई शुरू की इसमें बड़ी संख्या में निगम के अधिकारी और कार्मिक सुरक्षाकर्मियों के साथ शामिल थे। निगम की टीम ने हरिदास जी की मगरी क्षेत्र में नियम विपरीत बने निर्माण और बिना स्वीकृति के बने निर्माण को सीज किया। वहां पर करीब सात ऐसी बिल्डिंगे थी जिनको सीज किया गया। इसमें किसी में तो निर्माण स्वीकृति ही नहीं ली तो किसी में ली स्वीकृति के विपरीत निर्माण किया गया था। ये कार्रवाई निगम की भवन अनुमति शाखा की और से की गई थी। इसी प्रकार राजस्व शाखा की टीम ने अंबामाता यादव कॉलोनी में खम्मा घणी रेस्टोरेंट के सामने बिना स्वीकृति के किए गए अवैध निर्माण को भी सीज किया गया। वहां पर बिना स्वीकृति निर्माण कर बनाई गई एक दुकान को भी सीज किया गया। टीम में भवन शाखा से डीटीपी सिराजुद्दीन​, एटीपी सुचिता कोठारी,विजय डामोर, राजस्व शाखा से राहुल मीणा और विजय जैन शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *