डौंडी| वर्ष 1926 में प्रज्ज्वलित अखंड दीप के 100 वर्ष पूर्ण होने और साधना के 100 वर्ष और जन्म शताब्दी अवसर पर हरिद्वार स्थित बैरागी द्वीप में समारोह हुआ। इस दिव्य आयोजन में भारत के सभी प्रांतों के साथ-साथ 80 से अधिक देशों से लाखों की संख्या में गायत्री परिजन शामिल हुए। इस ऐतिहासिक और आध्यात्मिक आयोजन के साक्षी बनने डौंडी नगर से पहुंचे गायत्री परिवार के पुरुषोत्तम लाल सोनवानी, कुलेश कुमार भारद्वाज तथा ग्राम मरारटोला से राजेंद्र प्रसाद ठाकुर को भी प्राप्त हुआ। हरिद्वार से लौटने पर गायत्री भवन डौंडी में इन परिजनों का तिलक लगाकर एवं श्रीफल भेंटकर सम्मान किया गया। पुरुषोत्तम लाल सोनवानी ने शताब्दी समारोह के संस्मरण स्थानीय गायत्री परिवार के सदस्यों के साथ साझा किए। इस सम्मान समारोह में गायत्री परिवार से माधो सिंह साहू, बीएल वैष्णव, ईश्वर साहू, ललित कुमार सोनी, अनिल कुमार भंडारी तथा शिक्षक भागवत प्रसाद साहू सहित अन्य परिजन उपस्थित रहे।


