हरियाणवी युवक की स्पेन में मौत:साइकिल चलाते हुए अचानक गिरा, 3 महीने पहले पत्नी संग गया था

हरियाणा में करनाल के रहने वाले युवक की स्पेन में मौत हो गई। युवक साइकिल पर फूड डिलीवर करने के लिए जा रहा था। पहाड़ी एरिया में चढ़ते हुए घबराहट होने के बाद वह गिर गया। आसपास के लोग तुरंत उसे अस्पताल ले गए, यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद करनाल में उसके परिजनों को घटना की सूचना दी गई। मृतक की पहचान कैमला गांव निवासी मुकेश कुमार के तौर पर हुई है। 3 महीने पहले ही वह पत्नी के साथ स्पेन आया था। यहां वह बार्सिलोना शहर में रहता था। डॉक्टरों के मुताबिक मुकेश को हार्ट अटैक आया था। मुकेश का शव भारत लाया जाएगा, इसके बाद उसका अंतिम संस्कार होगा। घटना से जुड़ी तस्वीरें… हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *