हरियाणा के नए गवर्नर का शपथ ग्रहण समारोह आज:अशीम घोष को HC के मुख्य न्यायाधीश दिलाएंगे शपथ; वाजपेयी और RSS से रहा नाता

हरियाणा के मनोनीत राज्यपाल अशीम घोष (81) आज यानी सोमवार को चंडीगढ़ स्थित राजभवन में पद की शपथ लेंगे। प्रो. घोष एक नवंबर 1966 को अस्तित्व में आए हरियाणा प्रदेश के 19वें राज्यपाल के रूप में कार्यभार ग्रहण करेंगे। घोष को बंडारू दत्तात्रेय की जगह राज्यपाल बनाया गया हैं। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश शील नागू उन्हें शपथ दिलाएंगे। उनकी नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से प्रभावी मानी जाएगी। असीम घोष ने अपनी नियुक्ति पर कहा-, “यह मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है। मैं पूरी ईमानदारी और लगन से हरियाणा के लोगों की सेवा करूंगा।” नए गवर्नर अशीम घोष से जुड़ीं कुछ खास बातें …. राजभवन पहुंच चुके हैं घोष
हरियाणा के नए गवर्नर असीम घोष शनिवार को चंडीगढ़ राजभवन पहुंच गए हैं। सीएम नायब सैनी, पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने उनका चंडीगढ़ पर पहुंचने पर स्वागत किया था। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा था, हरियाणा के महान लोगों के लिए कार्य करना मेरी पहली प्राथमिकता रहेगी। मुख्यमंत्री और प्रशासन का सहयोग करूंगा, जिससे आमजन को लाभ मिल सके। यह भी मेरी जिम्मेदारी है कि विपक्ष के सुझावों को भी सुनूं। यहां जानिए कौन-कौन रह चुका हैं हरियाणा का गवर्नर… ———————————- अशीम घोष से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… हरियाणा के नए गवर्नर चंडीगढ़ राजभवन पहुंचे:बोले- मैं विपक्ष के सुझावों को भी सुनूंगा, 21 को लेंगे शपथ; बंडारू दत्तात्रेय की जगह बनाए हरियाणा के नए गवर्नर असीम घोष आज चंडीगढ़ राजभवन पहुंच गए। प्रदेश के पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने उनका चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा, हरियाणा के महान लोगों के लिए कार्य करना मेरी पहली प्राथमिकता रहेगी। (पूरी खबर पढ़ें)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *