हरियाणा के नए DGP अजय सिंघल पंचकूला में पुलिस हेडक्वार्टर पहुंचकर प्रदेश के नए डीजीपी के रूप में कार्यभार संभाल लिया। पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारियों ने बुके देकर उनका स्वागत किया। वहीं जवानों ने उन्हें सलामी भी दी। नए साल की पूर्व संध्या यानी 31 दिसंबर 2025 को उन्हें DGP बनाया गया था। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की पैनल कमेटी ने DGP पद के दावेदार 3 अधिकारियों के पैनल को अंतिम रूप दिया था, जिनमें से 1992 बैच के IPS अजय का नाम फाइनल किया गया। नए साल की पूर्व संध्या पर बनाया था DGP
नए साल की पूर्व संध्या (31 दिसंबर) को संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की पैनल कमेटी की मीटिंग हुई। इसमें DGP पद के दावेदार 3 अधिकारियों के पैनल को अंतिम रूप दिया था, जिनमें से 1992 बैच के IPS अजय सिंघल को हरियाणा पुलिस की जिम्मेदारी मिली थी। पैनल में सीनियॉरिटी के हिसाब से पूर्व डीजीपी शत्रुजीत कपूर सबसे आगे थे, लेकिन उन्हें वरिष्ठ होने का फायदा नहीं मिला। दिवंगत IPS वाई पूरन कुमार के सुसाइड केस में नाम आने के बाद उन्हें छुट्टी भेज दिया गया था। इसके बाद उन्हें DGP पद से हटा दिया गया। कपूर के हटने पर ओपी सिंह को कार्यवाहक DGP की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वह सेवा की उम्र पूरी होने के चलते कल (31 दिसंबर) रिटायर हो गए थे। पैनल में तीसरा नाम आलोक मित्तल का रहा। जिनकी रिटायरमेंट 30 जून 2029 को है। वह 1993 बैच के IPS हैं, जबकि सिंघल उनसे एक साल सीनियर हैं।


