हरियाणा के पुलिसकर्मी की बेटी ने किया सुसाइड:सिरसा CDLU की स्टूडेंट थी, पीजी के कमरे में लगाया चुनरी से फंदा; दरवाजा तोड़ निकाला शव

हरियाणा के सिरसा की चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी (CDLU) की छात्रा ने बुधवार को सुसाइड कर लिया। छात्रा पंजाब के मानसा जिले की रहने वाली थी और सिरसा में पीजी में रहती थी। इसी के कमरे में उसका शव पंखे से चुनरी से लटका मिला। छात्रा के पिता सिरसा सिविल लाइन थाने में एसपीओ हैं। पीजी ऑनर के मुताबिक, बुधवार सुबह 9 बजे छात्रा पीजी से खाना खाकर यूनिवर्सिटी के लिए गई थी। मगर, कुछ देर बाद ही लौट आई थी। इसके बाद उसने खुद को कमरे में बंद कर लिया। लंच के वक्त पीजी की कुक ने उसका दरवाजा खटखटाया तो कोई जवाब नहीं मिली। कई बार दरवाजा खटखटाने पर भी कोई हलचल नहीं हुई तो उसने कमरे में लगी खिड़की से देखा तो छात्रा पंखे से फंदे पर लटकी थी। कुक ने शोर मचाते हुए पीजी ऑनर को इसकी सूचना दी। पुलिस भी सूचना पर पहुंच गई और दरवाजे का लॉक तोड़कर अंदर दाखिल हुई। इसके बाद छात्रा को फंदे से उतारकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृतक घेाषित किर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में पढ़ाई के तनाव की बात सामने आई है। मगर, पुलिस प्रेम प्रसंग सहित कई अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है। परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज किए जा रहे है। यहां सिलसिलेवार ढंग से जानिए सुसाइड का पूरा मामला… सिविल लाइन थाने में पिता एसपीओ, तीन बच्चों में सबसे बड़ी थी
पुलिस के मुताबिक, छात्रा मीनाक्षा के पिता सिरसा सिविल लाइन थाने में एसपीओ हैं। पिता ही अक्सर उसे खाने-पीने और अन्य सामान घर से लाकर दिया करते थे। सूचना पर पिता भी अस्पताल पहुंच गए। बताया कि मीनाक्षी उनके तीन बच्चों में सबसे बड़ी थी। उससे छोटा एक भाई और एक बहन है। मीनाक्षी के अचानक उठाए गए इस कदम से परिवार भी चिंतित है। पढ़ाई का तनाव, प्रेम प्रसंग सहित कई बिंदुओं पर जांच कर रही पुलिस
सूचना पर मृतका के अन्य परिजन भी सिविल अस्पताल में पहुंच चुके हैं। सिविल लाइन पुलिस मृतका छात्रा के परिजनों के बयान दर्ज करने में जुटी है। सिविल लाइन थाना से एसआई रोहताश कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में पढ़ाई के तनाव की बात सामने आई है। मगर, पुलिस प्रेम प्रसंग सहित कई अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है। पीजी के लाइसेंस की भी जांच करेगी पुलिस
सिविल लाइन थाना के एसआई रोहताश कुमार ने बताया कि साईं पीजी एक मकान में बना है, जिसके ग्राउंड फ्लोर पर फैमिली रहती है। पहले फ्लोर पर पीजी के तौर पर पांच कमरे बनाए हुए हैं, जिनमें 11 लड़कियां रहती हैं। इस गली में कई और पीजी हैं। साईं पीजी के सामने ही बॉयज पीजी है। पुलिस अब जांच करेगी कि इन पीजी के पास अनुमति है या नहीं। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने भी जताया मौत पर दुख
उधर, छात्रा मीनाक्षी की मौत पर यूनिवर्सिटी प्रशासन ने भी दुख जताया है। यूनिवर्सिटी के दो छात्र पहले भी सुसाइड कर चुके हैं। एक छात्र ने हॉस्टल में फंदा लगाकर सुसाइड किया था। उसका किसी लड़की के साथ प्रेम-प्रसंग में चल रहा था। इसके अलावा यूनिवर्सिटी परिसर में छात्र ने जहरीला पदार्थ निगल लिया था। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी जान बच गई थी। वह भी किसी लड़की से प्रेम प्रसंग में था। जब लड़की ने शादी करने से मना किया तो उसने यह कदम उठा लिया। इस पर छात्रा ने युवक के खिलाफ केस भी दर्ज करवा दिया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *