हरियाणा के सिरसा में बाप-बेटी पानी की टंकी पर चढ़ गए। व्यक्ति ने आरोप लगाया कि पड़ोसी ने घर में नशीली गोलियां रख दीं। पुलिस को शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस ने उन्हें ही प्रताड़ित किया। DSP आरोपियों के साथ मिले हुए हैं। शेरावाली गांव के रमेश कुमार ने बेटी के साथ डबवाली के पंजाब क्षेत्र में पड़ने वाली पशु मंडी की पानी की टंकी पर चढ़कर कहा कि पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है, हम दोनों पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह कर रहे हैं। सूचना मिलते ही लंबी के DSP जसपाल सिंह मौके पर पहुंचे और दोनों को समझाने की कोशिश की। DSP के कार्रवाई के आश्वासन के कई घंटे बाद दोनों नीचे उतरे। परिवार ने क्या आरोप लगाए, 4 पॉइंट में जानिए… DSP बोले- रिश्वत के आरोप गलत
पूरे मामले पर DSP जसपाल सिंह धालीवाल ने कहा कि शिकायत के आधार पर धारा 91/25 का मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। मोहर सिंह को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। परिवार ने जो रिश्वत लेने के आरोप लगाए हैं, वे बेबुनियाद हैं।


