हरियाणा के मंत्री ने ब्राह्मणों को टेस्टिंग स्टिक कहा,VIDEO:विवाद हुआ तो खेद का वीडियो जारी किया; बोले- ये तो समाज के आदरणीय

हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं फरीदाबाद से BJP विधायक विपुल गोयल का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह ब्राह्मणों को टेस्टिंग स्टिक कहते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो 19 सितंबर का बताया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद ब्राह्मण समाज में नाराजगी दिखी तो 20 सितंबर को मंत्री ने दूसरा वीडियो जारी कर खेद भी प्रकट कर दिया। इसमें मंत्री ने कहा- “मेरी बातों को गलत तरीके से पेश किया गया है। मेरे लिए ब्राह्मण समेत सभी समाज आदरणीय हैं।” इस वीडियो में मंत्री राजेश नागर भी साथ बैठे हैं, जो टेस्टिंग स्टिक वाली बात पर हंसते हुए दिखाई दे रहे हैं। अब जानिए…क्या है पूरा मामला वीडियो में अपनी सफाई में मंत्री ने कही ये 3 बातें… कांग्रेस ने कहा- ब्राह्मण समाज समय पर जवाब देगा
विपुल गोयल के इस वीडियो पर कांग्रेस के नेताओं ने बीजेपी को घेरना शुरू कर दिया है। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़ ने वीडियो जारी कर कहा कि ब्राह्मण समाज का भाजपा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल द्वारा किया गया अपमान बेहद ही अपमानजनक है। ब्राह्मण समाज समय आने पर इसका जवाब जरूर देगा। ये केवल फरीदाबाद के ब्राह्मण समाज का अपमान नहीं है बल्कि पूरे देश के ब्राह्मणों का अपमान है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *