हरियाणा के 10 नए मेयर आज शपथ लेंगे:इनमें 9 भाजपा, एक निर्दलीय; चेयरमैन-पार्षदों का भी शपथग्रहण, CM भी मौजूद रहेंगे

हरियाणा में 12 मार्च को निकाय चुनाव जीतने वाले उम्मीदवारों का आज शपथ ग्रहण होगा। इसके लिए पंचकूला में राज्यस्तरीय समारोह रखा गया है। यहां CM नायब सैनी और स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल मौजूद रहेंगे। इस समारोह में 10 नगर निगमों के मेयर, 28 नगर पालिका-परिषद के चेयरमैन और 687 वार्डों के पार्षद या मेंबर को शपथ दिलाई जाएगी। प्रदेश में पहली बार है, जब इस तरह से समारोह कराया जा रहा है। इससे पहले निगम या परिषद में जिले के डिप्टी कमिश्नर शपथ ग्रहण करा देते थे। पंचकूला के इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में कराए जा रहे कार्यक्रम के अनुसार सभी को मंगलवार सुबह 10 बजे शपथ दिलाई जाएगी। इस समारोह में सभी मंत्रियों, सांसदों व विधायकों को भी आमंत्रित किया गया है। BJP ने 10 में से 9 निगमों में मेयर चुनाव जीता था
प्रदेश में 9 नगर निगमों के लिए 2 मार्च को वोटिंग हुई थी। पानीपत नगर निगम में वार्डबंदी में देरी के चलते 9 मार्च को मतदान हुआ। 12 मार्च को सभी जगह के नतीजे एक साथ आए थे। जिनमें भाजपा ने हिसार-गुरुग्राम समेत 9 नगर निगमों में मेयर चुनाव जीता था। मानेसर में निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव जीतीं, हालांकि उन्हें भी भाजपा सांसद व केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत का समर्थक माना जाता है। किस निगम में कौन बना मेयर, वार्डवाइज पार्टियों की क्या स्थिति रही… निकाय चुनाव के नतीजों से जुड़ी 10 रोचक बातें 1. तीन उम्मीदवार 1-1 वोट से चुनाव जीते 2. मंत्री के जीजा और पीए की पत्नी पार्षद बनीं
पानीपत निगम के वार्ड नंबर 7 से पंचायत मंत्री कृष्णलाल पंवार के जीजा अशोक कटारिया तीसरी बार पार्षद चुनाव जीते। यहां वार्ड नंबर 2 से प्रदेश के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा के PA अनिल शर्मा की पत्नी काजल शर्मा ने पहला चुनाव लड़ा और जीतकर पार्षद बन गईं। 3. झज्जर में दंपती, महेंद्रगढ़ में ससुर-बहू को जीत मिली
बेरी नगर पालिका में 2 वार्डों से पति और पत्नी ने चुनाव लड़ा। दोनों ही जीत गए। प्रवीण कुमार ने वार्ड नंबर 8 और उनकी पत्नी ऊषा ने वार्ड 10 से चुनाव जीता। प्रवीण कुमार की यह लगातार तीसरी जीत रही। वहीं महेंद्रगढ़ जिले की कनीना नगर पालिका में ससुर और बहू ने चुनाव लड़ा। बहू डॉ. रिंपी कुमारी ने चेयरपर्सन का चुनाव जीता जबकि उनके ससुर राजेंद्र सिंह भी पार्षद का चुनाव जीत गए। वहीं एक और परिवार से दपंती ने चुनाव लड़ा। इसमें पति दीपक वार्ड 2 से जीत गए लेकिन उनकी पत्नी सुमन चौधरी चेयरपर्सन का चुनाव हार गईं। 4. कांग्रेस की हार पर कांग्रेसियों ने ही गोभी के पकौड़े बांटे
सिरसा नगर परिषद चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने ही खुशी मनाई। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने गोभी के पकौड़े बांटे। इसके लिए हलवाई बुलाया गया। ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि चुनाव प्रचार के दौरान सिरसा से कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया ने स्थानीय कांग्रेसी नेताओं को पार्टी की गोभी खोदने वाला बताया था। इसके बाद से स्थानीय कांग्रेसी नेता नाराज रहे और चुनाव प्रचार में नजर नहीं आए। 5. फरीदाबाद: एक ही परिवार के 3 सदस्य पार्षद बने
फरीदाबाद में एक ही परिवार के 3 सदस्य पार्षद चुनाव जीत गए। इनमें वार्ड 42 से दीपक यादव, वार्ड 43 से उनकी पत्नी रश्मि यादव और वार्ड 40 से उनके भाई पवन यादव को जीत मिली। तीनों ने ही निर्दलीय चुनाव लड़ा था। तीनों को एक ही चुनाव चिन्ह हवाई जहाज मिला था। हरियाणा में निकाय चुनाव से जुड़ी 3 अहम बातें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *