हरियाणा पहुंचा दुनिया का सबसे महंगा आम:कीमत- ₹70 हजार/Kg, जापानी प्रजाति का; दावा- इसे खाने से कैंसर की ग्रोथ रुकती है

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में शुरू हुए फ्रूट फेस्टिवल में इस बार जापान का मियाजाकी आम सबसे ज्यादा चर्चा में है। इसे दुनिया का सबसे महंगा आम माना जाता है। भारत में इसकी कीमत ₹50 हजार से ₹70 हजार प्रति किलो है, जबकि जापान और दुबई जैसे देशों में यही आम ₹2.50 लाख से ₹3 लाख किलो तक बिकता है। गहरे लाल रंग और मीठे रस से भरे इस मियाजाकी आम को ‘एग ऑफ द सन’ के नाम से भी जाना जाता है। एक रिसर्च के मुताबिक यह आम सिर्फ एक फल नहीं बल्कि कैंसर रोगियों के लिए दवा भी है, क्योंकि रिसर्च में दावा किया गया है कि ये आम शरीर में कैंसर सेल्स की ग्रोथ को रोक सकता है। साथ ही यह शरीर की ताकत यानी इम्यूनिटी बढ़ाने में भी मदद करता है। मियाजाकी कि इन्हीं कुछ खासियतों के कारण लाडवा में स्थित इंडो-इजराइल सब-ट्रॉपिकल सेंटर में इसका एक पौधा भी लगाया गया है। सेंटर ने इसे भविष्य का फल मानते हुए रिसर्च शुरू कर दी है। अच्छी बात यह है कि पौधे पर इस साल फल भी आ चुके हैं। मियाजाकी आम की कुछ तस्वीरें देखें…. फ्रूट फेस्टीवल में पहुंचे मियाजाकी आम के बारे में जानिए… सबसे बड़ा थाई मैंगो और छोटा देसी सीवर भी लुभा रहा
फ्रूट फेस्टीवल में थाई मैंगो (बॉम्बे ग्रीन) की वैरायटी का साइज सबसे बड़ा है। इसका वजन भी 1 किलो से ज्यादा है। इसके अलावा मैंगो की सबसे छोटी किस्म भी यहां देखने को मिली है, जिसे मैंगो ग्रेप्स कहा जाता है। किसान मैंगो की इस किस्म को देसी सीवर बुलाते हैं। इसका साइज 2 से ढाई इंच तक है। ये दोनों वैरायटी साउथ इंडियन हैं। नाशपती की 7 वैरायटी
फ्रूट फेस्टिवल में पंजाब से नाशपती की 7 तरह की वैरायटी ला गई हैं। इन वैरायटी में निजी-सेकी नाशपती बेहद खास है। ये वैरायटी शुगर फ्री है। इसके अलावा नाशपती की पंजाब गोल्ड, लिकेंट, बब्बू-कोसा, पंजाब नख, पंजाब नेक्टर और पंजाब ब्यूटी किस्म का रंग, रूप और स्वाद भी अलग है। इंडिया में इसका रेट 250 से 300 रुपए प्रति किलो है, जबकि विदेशों में 500 से ज्यादा रेट है। सफेद मोती जैसे दाने वाले अनार
फेस्टिवल में सफेद दाने वाले अनार की 3 किस्में भी बेहद खास हैं। इनमें वंडरफुल अनार की किस्म शुगर फ्री है। इसके अलावा गणेश-137 और सुपर भगवा के दाने सफेद हैं। हालांकि इनका साइज, रंग और वजन अलग-अलग है।
अनार की 2 और वैरायटी भगवा और मृदुला लाल दाने वाली हैं। इनमें भगवा अनार का साइज छोटा है। इसकी खासियत है कि अनार जितना छोटा उतना ही मीठा है। इसके अलावा मृदुला अनार का साइज तो नॉर्मल है, मगर इस अनार के दाने का स्वाद भी काफी मीठा है। ——————— फ्रूट फेस्टीवल से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… कुरुक्षेत्र में राज्य स्तरीय फ्रूट फेस्टिवल शुरू:27 तरह के रंग-बिरंगे आम; थाई सबसे बड़ा तो ग्रेप्स सबसे छोटा मैंगो; शुगर फ्री अनार-नाशपती खास कुरुक्षेत्र के सब ट्रॉपिकल फ्रूट सेंटर लाडवा में आज (4 जुलाई) से 3 दिवसीय फ्रूट फेस्टिवल शुरू हो गया है। इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम में आम की 27 रंग-बिरंगी वैरायटी के साथ नाशपाती और अनार की कई तरह की किस्में बेहद खास हैं। इन सभी फ्रूट्स का सेंटर में ही उत्पादन किया जा रहा है। (पूरी खबर पढ़ें)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *