हरियाणा में अगले 24 घंटे तक मौसम खराब रहेगा:8 जिलों में बारिश का अलर्ट, आज स्कूल खुले, 2 जिलों में छुट्टियां बढ़ीं

हरियाणा में अगले 24 घंटों तक मौसम खराब रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, अंबाला, जींद, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, पंचकूला, पानीपत और यमुनानगर में बादल छाए रहेंगे। प्रदेश के 12 जिलों में बीती रात बारिश दर्ज की गई। इनमें यमुनानगर, पानीपत, हिसार, नूंह, रेवाड़ी, सोनीपत, पलवल, झज्जर, महेंद्रगढ़, भिवानी, फरीदाबाद और पंचकूला शामिल हैं। अंबाला और कुरुक्षेत्र में स्कूली छुट्टियां 17 जनवरी तक बढ़ा दी गई हैं। सोनीपत में कुछ स्कूलों ने ऑनलाइन कक्षाएं शुरू कर दी हैं। शेष जिलों में प्ले-वे से 12वीं तक के स्कूल सामान्य रूप से खुले हैं। कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, सोनीपत, झज्जर, रोहतक, गुरुग्राम और फरीदाबाद में घनी धुंध रही। रोहतक के कलानौर में घनी धुंध के कारण विजिबिलिटी 10 मीटर से भी कम रही मौसम विभाग के अनुसार, हल्की धुंध और 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के कारण प्रदेश में तापमान में गिरावट की संभावना है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश के 12 जिलों में बारिश दर्ज की गई है। सबसे अधिक बारिश फरीदाबाद में 10 मिलीमीटर, जींद में 7.2 मिलीमीटर और गुरुग्राम में 4.5 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई। सूबे में बदले मौसम के कारण न्यूनतम तापमान में 4.1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखी गई। महेंद्रगढ़ और हिसार में सबसे कम तापमान 8.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं यमुनानगर और करनाल में सर्वाधिक न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया बारिश से जुड़ी फोटोज… 19 जनवरी तक बदलता रहेगा मौसम
हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के मुताबिक हरियाणा में 19 जनवरी तक मौसम बदलता रहेगा। इस दौरान कहीं बादल छाए रहने और सुबह धुंध की संभावना है। इसके अलावा 18 जनवरी को कुछेक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी संभावित है धुंध के कारण हादसे, 4 की मौत
धुंध के कारण बुधवार को करनाल, फरीदाबाद और पानीपत में सड़क हादसे हुए। जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई। फरीदाबाद में बुधवार को घनी धुंध के कारण बल्लभगढ़-चंदावली रोड पर बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी गई। इसमें दबकर एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। पानीपत में धुंध के कारण 2 सड़क हादसे हो गए। इन हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। एक हादसा समालखा थाना क्षेत्र में व दूसरा हादसा सेक्टर 13-17 थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुआ। मृतकों की पहचान क्रिश कल्याण(20) निवासी करिहार, बिहार, अनुराग (20) निवासी महेंद्रगढ़ और सूचत (50) निवासी गांव बबैल (पानीपत) के रूप में हुई है। करनाल में नेशनल हाईवे-44 पर 8 गाड़ियां आपस में टकराई
करनाल में धुंध के कारण नेशनल हाईवे-44 पर 8 गाड़ियां आपस में टकरा गईं। जिसमें ट्राले ने ऑटो को साइड मारी, जिससे ऑटो पलटते-पलटते बचा। इसमें एक प्राइवेट स्कूल की बस और एक ट्रेवलर भी धुंध की वजह से हादसाग्रस्त हो गए। करनाल पुलिस के मुताबिक हाईवे पर कंबोपुरा पुल के पास मिट्‌टी के ढेर की वजह से ट्रेवलर उस पर चढ़ गया। तभी पीछे से आ रही स्विफ्ट उससे टकरा गई। ट्राला ने स्कूल बस को टक्कर मारी
इसके साथ धुंध में एक ट्राला बेकाबू हो गया और स्कूल बस को टक्कर मार दी। उस वक्त बस टीचरों से भरी हुई थी। इससे पहले ट्राले ने एक ऑटो को भी साइड मारी थी। ऑटो में घरौंडा की एक राइस मिल के कर्मचारी बैठे थे, जिनमें से कुछ को हल्की चोटें आईं। वहीं हाईवे पर खड़े एक वाहन से कार टकरा गई। जिसके बाद कार को पीछे से कैंटर ने टक्कर मार दी। कार में बुजुर्ग महिला अपनी बहू और पोते-पोती के साथ जा रही थी। हालांकि इन हादसों में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *