हरियाणा में एक थप्पड़ के बदले शादीशुदा गर्लफ्रेंड की हत्या:दूसरे युवक से चैटिंग देख हुआ झगड़ा; लाश कार में लेकर घूमता रहा बॉयफ्रेंड

हरियाणा के झज्जर में बॉयफ्रेंड ने दूसरे युवक से चैटिंग को लेकर झगड़े में थप्पड़ मारने से गुस्सा होकर शादीशुदा गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी। उसने चुन्नी से गर्लफ्रेंड का गला घोंटा और फिर उसकी लाश लेकर कार में घूमता रहा। बाद में उसे तालाब में फेंककर वह राजस्थान भाग निकला। आरोपी के गर्लफ्रेंड से 4 महीने पहले ही अफेयर शुरू हुआ था। वह कार में गर्लफ्रेंड को ड्यूटी पर छोड़ने के लिए जाता था। हालांकि इसी कार के नंबर की वजह से पूरे हत्याकांड का खुलासा हो गया। पुलिस जांच में यह भी पता चला कि वह एक महीने पहले ही 18 साल का हुआ था। दैनिक भास्कर ने इस बारे में मृतका के परिजनों और पुलिस से बातचीत कर पूरी कहानी हासिल की। जिसमें पता चला कि महज 4 महीने के प्यार के बाद चैटिंग के झगड़े में कैसे 2 बच्चों की मां की हत्या कर दी गई। पूरी कहानी पढ़ें… पहले जानिए मनजीत और रेखा में कैसे शुरू हुआ बातचीत का सिलसिला… पिता की हो चुकी मौत, मां रहती है बीमार
पुलिस के मुताबिक, मनजीत झज्जर जिले के बहू गांव का रहने वाला है। उसके पिता रामपाल की 2021 में सड़क हादसे में मौत हो चुकी है। घर में मां और छोटा भाई ही है। मां बीमार रहती है, छोटे भाई ने इसी साल 12वीं की परीक्षा पास की है। एक माह पहले ही मनजीत 18 साल का हुआ है। उसने पिछले साल ही 12वीं की परीक्षा पास की थी, लेकिन इसके बाद आगे पढ़ाई नहीं की। क्लेम के पैसों से चल रहा घर का खर्च
पुलिस के मुताबिक, मनजीत कोई काम भी नहीं करता है। पिता की हादसे में मौत के बाद एक्सीडेंटल क्लेम मिला था, जिससे घर का गुजारा हो रहा है। इसके अलावा परिवार को चलाने में रिश्तेदारों का सहयोग रहता है। बीमार मां को लाने-ले जाने के लिए मामा ने ही कार दे रखी थी। इसी कार में वह घूमता-फिरता रहता था। दोस्तों के साथ मौज मस्ती के लिए भी वह इसी कार का इस्तेमाल करता था। मनजीत के पड़ोस में रहती थी रेखा
मनजीत के घर से कुछ दूर ही रेखा अपने परिवार के साथ रहती थी। रेखा मूल रूप से झज्जर जिले के कड़ौदा गांव की रहने वाली थी। करीब 8 साल पहले उसकी शादी गांव बहू निवासी रवि से हुई थी। रवि शराब का आदी है। काम भी नहीं करता। दोनों के 2 बच्चे हैं। इसीलिए रेखा को झाड़ली प्लांट में नौकरी करनी पड़ी। वह रोजाना घर से झाड़ली प्लांट में नौकरी करने जाती थी। चार माह पहले शुरू हुई दोनों में बातचीत
रेखा रोजाना सुबह ही प्लांट जाने के लिए घर से निकलती थी। 24 महीने पहले उसकी पड़ोस में रहने वाले मनजीत से हाय हेलो हुई। इसके बाद मनजीत ने उसे बस स्टैंड तक अपनी कार में लिफ्ट देने का ऑफर भी दिया। देरी होने की वजह से रेखा ने कई बार लिफ्ट का ऑफर स्वीकार भी कर लिया। इसके बाद दोनों में बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया और प्रेम संबंध बन गए। अब जानिए 4 मई को हत्या वाले दिन क्या हुआ… अब जानें पुलिस कैसे मनजीत तक पहुंची… कैसे की हत्या, मनजीत ने किया खुलासा रेखा के पिता बोले- हत्या के कई और भी शामिल
गांव कड़ौदा के रहने वाले रेखा के पिता अजमेर ने पुलिस के खुलासे पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि अकेले मनजीत उसकी बेटी की हत्या नहीं कर सकता। उसके साथ कुछ लोग और भी हो सकते हैं। पुलिस को इस मामले की गंभीरता से जांच करनी चाहिए और जो भी इस वारदात में शामिल है, उन्हें गिरफ्तार करना चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *