हरियाणा में कल ब्लैकआउट, ‘ऑपरेशन शील्ड’ एक्सरसाइज होगी:पंजाब के बॉर्डर जिलों में भी मॉक ड्रिल; ड्रोन जैसे हवाई हमलों से बचाव का अभ्यास होगा

हरियाणा के सभी 22 जिलों में कल (29 मई) मॉक ड्रिल होगी। इस दौरान ड्रोन जैसे हवाई हमलों से बचाव का अभ्यास होगा। इसमें सायरन भी बजेंगे। शाम 5 बजे मॉक ड्रिल शुरू होगी। इसके बाद रात को ब्लैकआउट होगा। हरियाणा सरकार ने इसे ऑपरेशन शील्ड का नाम दिया है। इसकी पुष्टि गृह विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव सुमित मिश्रा ने की है। वहीं, पाकिस्तान से सटे पंजाब के 6 जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर और फाजिल्का में भी मॉक ड्रिल होगी। हालांकि, इससे जुड़े प्रशासनिक आदेश अभी जारी नहीं हुए हैं। इसे लेकर शाम तक आदेश जारी होने की संभावना है। केंद्र सरकार की ओर से भी आज शाम को इसे लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की जानी है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद जब भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद बढ़ा था, तब भी ये 6 जिले ही सबसे ज्यादा प्रभावित हुए थे। इससे पहले हरियाणा और पंजाब में 7 मई को मॉक ड्रिल की गई थी। इस दौरान हवाई हमलों की चेतावनी के सायरन बजाकर लोगों को आगाह किया गया था। हरियाणा गृह विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव की 3 अहम बातें… ऑपरेशन सिंदूर के बाद हरियाणा में क्या हुआ, 3 पॉइंट में पढ़िए 1. ऑपरेशन सिंदूर के बाद हाई अलर्ट
22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद 6-7 मई की रात को भारत ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) और पाक में मौजूद 9 आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की थी। सेना ने 100 आतंकियों को मार गिराया था। इसे ऑपरेशन सिंदूर नाम दिया गया। इसके बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बना हुआ। ऑपरेशन सिंदूर के बाद हरियाणा में हाईअलर्ट जारी किया गया। 2. कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, CM ने प्रोग्राम कैंसिल किए
राज्य सरकार ने पुलिस, स्वास्थ्य विभाग और फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द की, सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा बढ़ाई। 7 मई को सभी 22 जिलों में मॉक ड्रिल की गई। इसके अलावा हिसार एयरपोर्ट से हवाई यात्रा का संचालन रोक दिया गया था। सभी गांवों में सार्वजनिक जगह पर बिल्डिंग के ऊपर सायरन लगाए गए थे। आपात स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री सहित सभी मंत्रियों ने अपने राजनीतिक कार्यक्रमों को रद्द कर दिया था। 3. सिरसा के एयरफोर्स स्टेशन पर हमले की कोशिश
9 मई को पाकिस्तान ने सिरसा के एयरफोर्स स्टेशन पर हमले की कोशिश की। हालांकि भारतीय सेना के डिफेंस सिस्टम के आगे वह नाकाम हो गया। सेना ने उसकी मिसाइल के आसमान में ही टुकड़े कर दिए। मिसाइल के टुकड़े खेतों में भी मिले थे। 7 मई को मॉक ड्रिल और ब्लैकआउट के दौरान की तस्वीरें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *