पठानकोट में अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चला:नायब तहसीलदार और सुरक्षा बल मौजूद, 4 कॉलोनाइजरों पर कार्रवाई की तैयारी

पठानकोट में आज अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाया गया है। कार्रवाई के दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार और स्थानीय पुलिस मौजूद रही। जिला टाउन प्लानर ने बताया कि इन कॉलोनियों के मालिक सरकारी नियमों की अवहेलना कर रहे थे। पंजाब अपार्टमेंट एंड प्रॉपर्टी रेगुलेशन एक्ट के तहत पहले नोटिस जारी कर निर्माण कार्य रुकवाया गया। जिला टाउन प्लानर गुरसेवक सिंह औलख के नेतृत्व में टीम ने फत्तोचक और मनवाल मंगवाल मोड़-बमियाल रोड पर बन रही दो अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त कर दिया। नए कानून के अनुसार, अवैध कॉलोनी विकसित करने वालों को 5 से 10 साल की जेल और 25 लाख से 5 करोड़ रुपए तक का जुर्माना हो सकता है। विभाग ने चार कॉलोनाइजरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए पुलिस को लेटर लिखा है। जिला टाउन प्लानर ने लोगों से अपील की है कि वे प्लॉट खरीदने से पहले कॉलोनी की पुडा से मंजूरी जरूर जांच लें। इससे उनके पैसे और संपत्ति का नुकसान नहीं होगा। रेगुलेटरी विंग नियमित रूप से जिले में अवैध निर्माणों की जांच करती है और आवश्यक कार्रवाई करती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *