जगराओं में युवक से 10.62 लाख ठगे:एप डाउनलोड कराकर निवेश करने को कहा, ज्यादा रिटर्न देकर कैश जमा करवाया

लुधियाना के जगराओं में युवक से 10.62 लाख ठगे गए है। नई आबादी अकालगढ़ के रहने वाले हरनेक सिंह को साइबर ठगों ने पैसे दोगुना करने का लालच देकर ठग लिया। पीड़ित को मोबाइल पर एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने पैसे दोगुना करने का लालच दिया। इसके लिए उन्होंने एक लिंक भेजकर एप डाउनलोड करवाया। शुरुआत में पीड़ित ने 55,000 रुपए निवेश किए। ठगों ने कहा कि ज्यादा पैसे लगाने पर ही रिटर्न मिलेगा। धीरे-धीरे ठगों ने पीड़ित से कुल 10 लाख 62 हजार 186 रुपए जमा करवा लिए। जब पीड़ित ने पैसे निकालने की कोशिश की, तो ठगों ने 4 लाख रुपए टैक्स के नाम पर मांगे। इसी दौरान पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ। साइबर क्राइम के एएसआई जगरूप सिंह के अनुसार, पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी ने बताया कि पहले तो साइबर ठगों का शिकार कम पढ़े लिखे लोग होते थे। लेकिन अब साइबर ठग पढ़े लिखे लोगों को भी अपना शिकार बना रहे है। हैरानी की बात है कि रुपयों के लालच में फंसकर पढ़े लिखे लोग ठगों के झांसे में आ रहे है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *