हरियाणा में कार पर पलटा ट्रक, 5 की मौत:झज्जर में रेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित हुआ ट्रक, बाहर नहीं निकल पाए पांचों लोग

हरियाणा के झज्जर में तूड़ी से भरा तेज रफ्तार ट्रक एक कार पर पलट गया। हादसे में कार सवार सभी पांचों लोगों की मौत हो गई। हादसा सिलानी गांव के पास हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक हटाकर कार सवारों को बाहर निकाला गया। पांचों लोगों की मौके पर मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए झज्जर के सामान्य अस्पताल भिजवा दिया है। अभी यह नहीं पता चल पाया है कि मृतक कौन हैं और कहां के रहने वाले हैं। पुलिस इनकी पहचान के प्रयास कर रही है। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *