हरियाणा में गणतंत्र दिवस के टॉप मोमेंट्स:नेता फोन देखते रहे, झांकी वाला ट्रैक्टर धंसा, गवर्नर के प्रोग्राम में तिरंगे की डोर उलझी

हरियाणा में सोमवार को 77वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम के सेक्टर-38 स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में तिरंगा फहराया। इस कार्यक्रम की थीम वंदे मातरम् के 150 वर्ष और आत्मनिर्भर भारत रखी गई थी। यमुनानगर में ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने जिला स्तरीय कार्यक्रम में पहुंचे। यहां उन्होंने प्रस्तुती देने वाले बच्चों को 21 लाख रुपए देने की घोषणा की। प्रोग्राम में शामिल सभी स्टूडेंट्स में ये राशि बांटी जाएगी। उधर, कुछ जिलों में तिरंगा फहराने के दौरान कुछ घटनाएं भी हुईं। पंचकूला में राज्यपाल असीम घोष के झंडा फहराने को दौरान तिरंगे में डोर उलझ गई। टोहाना में भाजपा विधायक रणधीर पनिहार ने एक मिनट देरी से तिरंगा फहराया। हांसी में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर के भाषण के दौरान जिलाध्यक्ष फोन में लगे रहे। वहीं, फरीदाबाद में स्वास्थ्य मंत्री आरती राव अपने भाषण के दौरान कई शब्दों को बोलने में अटकती दिखीं। एक बार संविधान को समाधान, चहुंमुखी को चुहुमुखी कह दिया। इसके अलावा भी कई शब्दों में कुछ ऐसा ही दिखा। गणतंत्र दिवस के दौरान राज्य में हुए 4 मोमेंट्स तस्वीरों में देखें… पंचकूला में तिरंगे में डोर उलझी गणतंत्र दिवस पर हरियाणा के राज्यपाल असीम घोष ने पंचकूला में तिरंगा फहराया। इस दौरान पोल में तिरंगे में डोर उलझ गई। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी करीब 50 सेकेंड तक डोर हिलाता रहा। इसके बाद डोर निकली तो गर्वनर ने तिरंगा फहराया। हांसी में खट्टर के भाषण में नेता फोन में लगे रहे हरियाणा में नए बनाए गए 23वें जिले हांसी में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर तिरंगा फहराया। उनके भाषण के दौरान मंच पर ही मौजूद हांसी से भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक सैनी और अन्य नेता मोबाइल चलाते नजर आए। यह फोटो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना रहा। हांसी में झांकी निकाल रहा ट्रैक्टर फंसा हांसी में ही केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर के प्रोग्राम के दौरान झांकी ले जा रहा ट्रैक्टर ट्रॉली मेन मंच के सामने ही धंस गई। ट्रैक्टर के पीछे 2 ट्रॉलियां जुड़ी हुई थीं। काफी मशक्कत के बाद भी पीछे वाली ट्रॉली का पहिया बाहर नहीं निकला। इसके बाद ट्रॉली को छोड़कर ट्रैक्टर आगे बढ़ा। पंचकूला में बच्चों से भरी पिकअप पलटी पंचकूला में गणतंत्र दिवस का प्रोग्राम देखने जा रही बच्चों से भरी पिकअप गाड़ी पलट गई। हादसे में 2 बच्चों के सिर में चोटें आई हैं, जिन्हें पंचकूला सेक्टर-6 के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। पिकअप में 15 बच्चे सवार थे। गाड़ी की सॉफ्ट टूट गई। यही हादसे का कारण माना जा रहा है। अब पढ़िए गुरुग्राम में CM नायब सैनी ने क्या भाषण दिया… अन्य जिलों में तिरंगा फहराने के कुछ PHOTOS… हरियाणा के कहां-किसने तिरंगा फहराया, पुलिस महकमे में किन्हें मिले मेडल, यहां जानिए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *