हरियाणा में रेतीला तूफान:60 किमी एरिया में असर; दिल्ली NCR के लोग भी डरे; घरों के अंदर और बाहर की दीवारों पर रेत जमी

हरियाणा में आए रेतीले तूफान ने राजस्थान बॉर्डर से लेकर दिल्ली NCR तक के लोगों को डरा दिया। इस तूफान का वीडियो सामने आया है। चौड़ी और ऊंची दीवार जैसे इस तूफान का असर तकरीबन 60 किलोमीटर के एरिया में नजर आया। रेतीली धूल का ये तूफान बुधवार शाम को राजस्थान बॉर्डर की तरफ से उठा और फिर हरियाणा में हिसार बॉर्डर से सटे भिवानी के सिवानी कस्बे की तरफ बढ़ता चला गया। हालांकि तूफान की रफ्तार कम होने के कारण कहीं कोई नुकसान नहीं पहुंचा। मगर, घरों के अंदर-बाहर रेत की मोटी परत जम गई। तूफान के कारण विजिबिलिटी भी कम हो गई। 200 मीटर से आगे कुछ भी दिखना बंद हो गया। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक उत्तरी पाकिस्तान से आई तेज हवाओं के कारण धूल का गुबार पंजाब से होते हुए हरियाणा आया और फिर दिल्ली पहुंचा। इसकी वजह से दिल्ली NCR पर भी इसका असर दिखा। भिवानी के सिवानी में उठे धूल के गुबार के 3 PHOTOS… क्यों आया रेतीला तूफान, मौसम एक्सपर्ट ने क्या कहा
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि पश्चिमी हवाएं चलने से धूल का गुब्बार उठा है। पिछले दिनों आए पश्चिमी विक्षोभ के कारण वातावरण में नमी है। वहीं ऊपर से पश्चिमी गर्म हवाएं चल रही हैं, जिसके कारण धूल के कण भारी होने के कारण ऊपर की जगह नीचे हवा के साथ बह रहे हैं। आने वाले दिनों में मौसम में और गर्माहट देखने को मिलेगी। प्रदेश में कल से बदलेगा मौसम
मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश में आज (गुरुवार) मौसम साफ रहेगा। हालांकि कल से मौसम बदलेगा। 16 से 18 मई तक प्रदेश के विभिन्न जिलों में बादल छाए रहने, हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। अगले 3 दिन कैसे रहेगा हरियाणा का मौसम हरियाणा के अधिकतम तापमान में 0.7 डिग्री की बढ़ोतरी
हरियाणा के अधिकतम तापमान में बुधवार को 0.7 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। कल (14 मई) भिवानी और नूंह राज्य के सबसे गर्म जिले रहे। नूंह और भिवानी का अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो प्रदेश भर के सभी जिलों के अधिकतम तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। हरियाणा के अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी महेंद्रगढ़ जिले में 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई। इसके बाद महेंद्रगढ़ का अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। वहीं, प्रदेश में सिर्फ जींद के तापमान में 0.1 डिग्री की गिरावट आई। जिसके बाद जींद का अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *