हरियाणा में स्टूडेंट ने महिला टीचर पर चढ़ाई कार, VIDEO:उछलकर सड़क पर गिरीं; स्कूटी से जा रही थीं स्कूल, छात्र टक्कर मारकर भागा

हरियाणा के सोनीपत में छात्रों ने स्कूटी सवार महिला टीचर को टक्कर मार दी। इसके बाद मदद करने के बजाय वह कार लेकर वहां से भाग निकले। हादसे से चंद सेकेंड पहले उसमें 2 स्टूडेंट भी सवार हुए। यह सारा वाकया वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया। टीचर टक्कर लगते ही उछलकर रोड पर जा गिरी। इस दौरान लोग वहां से गुजरते रहे लेकिन कोई मदद के लिए नहीं रुका। कुछ देर बाद और राहगीर आए तो टीचर को संभाला। इसके बाद टीचर के पति ने हादसे के बाद आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज जुटाए और सिटी थाने में शिकायत दी है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि जिस कार से टक्कर मारी गई, उस पर फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई थी। उनका दावा है कि कार पर जो नंबर लगा था, वह एक बाइक का है। पुलिस का कहना है कि इस मामले की जांच की जा रही है। 6 तस्वीरों में देखें पूरा हादसा… CCTV फुटेज में क्या दिख रहा, 4 पॉइंट में जानिए… टीचर के पति ने शिकायत में ये बातें बताईं…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *