हरियाणा में 14वें फ्लोर से गिरे रिटायर्ड बैंक मैनेजर, मौत:लोहे के ब्रिज से टकरा सिर और धड़ अलग हुए; पौधों को पानी देते समय टूटी स्काईवॉक की स्लैब

हरियाणा के फरीदाबाद में मंगलवार सुबह एक बुजुर्ग व्यक्ति मल्टीस्टोरी बिल्डिंग के 14वें फ्लोर से गिर गए। इससे बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। बिल्डिंग में रहने वाले अन्य लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कार्रवाई की और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए ले गई है। बुजुर्ग के परिजनों का कहना है कि वह टावरों के बीच बने ब्रिज पर रखे पौधों में पानी दे रहे थे। इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ा और वह नीचे बने ब्रिज पर गिरे, जिससे उनके शरीर के दो टुकड़े हो गए। बुजुर्ग की पहचान कुलवंत सिंह (74) के रूप में हुई है। वह स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में मैनेजर की पोस्ट से रिटायर्ड थे। फिलहाल वह सेक्टर-88 की आरपीएस सोसाइटी में अपने बेटे, बहू और पोता-पोती के साथ रह रहे थे। 4 पॉइंट में जानिए, कैसे हुई दुर्घटना… 15 साल पहले मैनेजर पोस्ट से रिटायर हुए
परिजनों के मुताबिक, वे मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं, लेकिन लंबे समय से फरीदाबाद में रह रहे हैं। कुलवंत सिंह SBI बैंक मैनेजर की पोस्ट से 15 साल पहले रिटायर हुए थे। उनकी पत्नी की मौत हो चुकी है। मौजूदा समय में वह अपने बेटे हर्षित साथ रहते थे। मृतक की बेटियां विदेश में
हर्षित कुलवंत के इकलौते बेटे हैं। वह आईटी इंजीनियर हैं और टावर-8 में उसका अपना फ्लैट है। हर्षित की शादी हो चुकी है और उनके भी 2 बच्चे हैं। वहीं, कुलवंत सिंह के कुल 3 बच्चे हैं। एक बेटा और 2 बेटियां। इनकी दोनों बेटियां विदेश में रहती हैं। पिता की मौत की सूचना उन्हें भी दे दी गई है। पुलिस बोली- हर एंगल से जांच कर रहे बीपीटीपी थाना प्रभारी अरविंद ने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया हादसा प्रतीत होता है। हालांकि, सोसायटी मेंटिनेंस की स्थिति और स्काईवॉक की खराब हालत को देखते हुए पुलिस तकनीकी और कानूनी दोनों पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और परिजनों की ओर से शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *