हरियाणा में 38 डिग्री पहुंचा पारा, सताएगी गर्मी:पलवल सबसे गर्म, सोनीपत ठंडा रहा; तापमान सामान्य से 2.4 डिग्री ज्यादा

हरियाणा में अभी से गर्मी रिकार्ड तोड़ने लगी है। इस वर्ष के सीजन में हरियाणा को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच गया है। जो अब तक सबसे अधिक दर्ज किया गया। वहीं प्रदेश का तापमान सामान्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस है। इसका असर दोपहर को जब भी धूप खिलती है तो देखने को मिलता है। लोग धूप से बचते नजर आते हैं। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार की तुलना में सोमवार का औसत अधिकतम तापमान में 1.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, राज्य में यह सामान्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस अधिक है। हरियाणा में सोमवार को सबसे अधिक अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो पलवल वाटर सर्विस डिवीजन (एडब्ल्यूएस) में दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम तापमान सोनीपत के जगदीशपुर केवीके का दर्ज हुआ। जहां न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस रहा। साफ रहेगा मौसम
वहीं, आगामी दिनों की बात करें तो हरियाणा में अब मौसम साफ रहने की संभावना है। जिसके चलते दिन के समय धूप खिली रहेगी। वहीं 10-15 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं भी चलने की संभावना है। दिन का मौसम गर्म व रात का मौसम ठंडा हो रखा है। खुला व साफ मौसम को किसान लावणी के लिए ठीक मान रहे हैं। 24 घंटे में बदला तापमान
बीते 24 घंटे में बदले तापमान की बात करें तो प्रदेश के अकेले चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस कम होकर 31.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। वहीं बढ़ोतरी की बात करें तो फरीदाबाद के तापमान में सबसे अधिक 2.9 डिग्री की बढ़त देखने को मिली। जिसके चलते तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान की बात करें तो बीते 24 घंटे में गुरुग्राम का न्यूनतम तापमान 0.9 डिग्री गिरावट के साथ 14.8 डिग्री पर पहुंच गया है। वहीं न्यूनतम तापमान में सबसे अधिक बढ़ोतरी पलवल वाटर सर्विस डिवीजन (एडब्ल्यूएस) में दर्ज की। जहां न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री बढ़त के साथ 15.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *